Rumnnlg

  • Home
  • Documents & Portal Help
  • Form Filling & Exam Rules
Reading: धुंधली फोटो (Blur) देखते ही कंप्यूटर कर देगा Form Reject! अपलोड से पहले ये चेक करें
Share
Font ResizerAa
RumnnlgRumnnlg
Font ResizerAa
  • Home
  • Documents & Portal Help
  • Form Filling & Exam Rules
Search
  • Home
  • Documents & Portal Help
  • Form Filling & Exam Rules
Follow US
© rumnnlg.com. All Rights Reserved.
Rumnnlg > Job > धुंधली फोटो (Blur) देखते ही कंप्यूटर कर देगा Form Reject! अपलोड से पहले ये चेक करें
Job

धुंधली फोटो (Blur) देखते ही कंप्यूटर कर देगा Form Reject! अपलोड से पहले ये चेक करें

Nandani Baghel
Last updated: December 12, 2025 6:21 am
Nandani Baghel
Published: December 12, 2025
Share
photo me ear visible nahi hai to kya kare

photo me ear visible nahi hai to kya kare:सरकारी नौकरी की तैयारी करना किसी तपस्या से कम नहीं है एक छात्र अपने  कई साल एक छोटे से कमरे में किताबों के बीच गुज़ार देता है। लेकिन जब वह  एग्जाम सेंटर पर पहुचता तो गेट पर खड़ा पुलिसकर्मी उनको  रोक कर कहें की आपके एडमिट कार्ड पर जो फोटो है, वह इतनी धुंधली है कि आपका चेहरा आपकी असली शक्ल से मिल ही नहीं रहा।

मैं नन्दनी जो 6 साल से CSC सेंटर सभाल रही हु जिसमे मैंने यह दर्द अपनी आँखों से देखा है। मेरे पास ऐसे छात्र रोते हुए आए हैं जिनका फॉर्म सिर्फ एक ‘Blur Photo’ की वजह से रिजेक्ट हुआ है  

Join WhatsApp Join Now
Join Telegram Join Now

Student को लगता है की अरे थोड़ा धुंधला ही तो है  कंप्यूटर तो समझ ही लेगा लेकिन उन्हें यह नहीं पता होता है कंप्यूटर इंसानों की तरह अंदाजा नहीं लगाता। वह डेटा (Data) पर चलता है। अगर डेटा (आपकी फोटो) खराब है, तो वह फॉर्म को रिजेक्ट  कर देता है |

Points

Toggle
  • मेरा निजी अनुभव 
  • कंप्यूटर को ‘धुंधलापन’ क्यों नहीं भाता?
    • 1. एज डिटेक्शन फेलियर
    • 2. बायोमेट्रिक मिलान (Biometric Matching)
  • Form me photo blur upload ho gaya kya kare
  • फोटो धुंधला है एडमिट कार्ड आएगा या नहीं
  • फोटो धुंधली होने की 3 गलतियाँ जो आप अनजाने में करते हैं
    • WhatsApp 
    • फोटो की फोटो खींचना
    • गलत Resizing Tool
  • एडमिट कार्ड आ गया लेकिन फोटो धुंधली है 
  • निष्कर्ष:

मेरा निजी अनुभव 

बात पिछले साल की है। एसएससी जीडी (SSC GD) के फॉर्म भरे जा रहे थे। मेरे सेंटर पर बहुत भीड़ थी रविना  नाम की  एक लड़की  जल्दबाजी में आयी  और बोली  दीदी मेरे फोन में फोटो पड़ी है  उसे ही अपलोड कर दो, मेरे पास स्टूडियो जाने का टाइम नहीं है

See also  Social Media Vetting: सरकारी नौकरी की जॉइनिंग से पहले Social Media की एक पुरानी पोस्ट छीन सकती है नौकरी!

मैंने फोटो देखी। वह फोटो उसने रात में अपने कमरे में ली थी। ज़ूम करने पर उसके नाक और आँखें फट (pixelate) रही थीं। मैंने उसे चेतावनी दी, लेकिन उसने कहा दीदी  सब दिखता है,आप डाल दो।

नतीजा: तीन महीने बाद जब एप्लीकेशन स्टेटस आया तो रविना  का फॉर्म “Rejected due to blurred photograph के कारण रद्द हो चुका था। दोस्तों, यह कहानी आपको डराने के लिए नहीं, बल्कि जगाने के लिए है। सरकारी फॉर्म में फोटो आपकी ‘पहचान’ है। इसके साथ लापरवाही का मतलब है करियर के साथ जुआ खेलना।

Related Article:सावधान: Photo में दोनों कान नहीं दिखे तो Form Reject? जानें SSC/Railways का नियम!

कंप्यूटर को ‘धुंधलापन’ क्यों नहीं भाता?

आम इंसान की आँख और कंप्यूटर की आँख (Computer Vision) में बहुत फर्क होता है। जब आप एक फोटो अपलोड करते हैं, तो बैकएंड (Backend) पर क्या होता है, इसे Google के नजरिए से समझें:

1. एज डिटेक्शन फेलियर

  •  सरकारी आयोगों के सर्वर अब AI (Artificial Intelligence) का उपयोग करते हैं। यह AI सबसे पहले आपके चेहरे के ‘Edges’ (किनारों) को ढूंढता है।
  • वह चेक करता है नाक की लकीर कहाँ हैऔर  आँखें कहाँ खत्म हो रही हैं?
  • Blur Photo में: पिक्सेल आपस में मिले होते हैं। AI को कोई स्पष्ट लाइन (Sharp Line) नहीं मिलती। उसे लगता है कि यह कोई चेहरा नहीं, बल्कि रंगों का एक धब्बा है। इसलिए वह इसे ‘Invalid Image’ मान लेता है।

2. बायोमेट्रिक मिलान (Biometric Matching)

जब आप परीक्षा देने जाते हैं, तो वहां एक कैमरा आपकी लाइव फोटो लेता है। कंप्यूटर उस लाइव फोटो को आपके फॉर्म वाली फोटो से मैच करता है।

  • अगर फॉर्म वाली फोटो धुंधली है, तो कंप्यूटर के पास मैच करने के लिए पर्याप्त “Data Points” नहीं होते।
  • परिणामस्वरूप, वह Verified का सिग्नल नहीं देता और आपको एग्जाम में बैठने में दिक्कत आ सकती है।
See also   क्या Document Verification (DV) में DigiLocker Marksheet Valid Hai Ya Nahi? (जानें Official Rule)

Form me photo blur upload ho gaya kya kare

अब आते हैं सबसे बड़े सवाल पर। मान लीजिए गलती हो गई, सबमिट बटन दब गया। अब क्या करें क्या सब खत्म हो गया नहीं छात्र अधिक जानकारी के लिए दिये गए लिंक पर क्लिक करे 

फोटो धुंधला है एडमिट कार्ड आएगा या नहीं

यह सवाल छात्रों की नींद उड़ा देता है की क्या मेरा एडमिट कार्ड आएगा इसका जवाब हाँ या नहीं में नहीं है, यह धुंधलेपन के लेवलपर निर्भर करता है।

नीचे दी गई टेबल को ध्यान से देखें और खुद फैसला करें:

धुंधलेपन का प्रकार (Blur Level)लक्षण (Symptoms)एडमिट कार्ड आएगा?रिस्क लेवल
Level 1: Minor Blurफोटो थोड़ी सॉफ्ट है, लेकिन नाक, आँखें और कान साफ दिख रहे हैं।हाँ (99%)Low: एग्जाम सेंटर पर पूछताछ हो सकती है।
Level 2: Pixelatedज़ूम करने पर चेहरा फट रहा है, बॉक्स-बॉक्स दिख रहे हैं।शायद (50-50)Medium: अगर AI ने पास कर दिया तो ठीक, वरना रिजेक्ट।
Level 3: Dark/Unclearफोटो बहुत काली है या इतनी धुंधली है कि चेहरा पहचाना नहीं जा रहा।नहीं (0%)High: स्क्रूटनी में ही फॉर्म रिजेक्ट हो जाएगा।
Level 4: Text Blurचेहरा साफ है, लेकिन नीचे लिखी तारीख (Date) धुंधली है।हाँLow: यह अक्सर स्वीकार कर लिया जाता है।

Related Article :Selfie अपलोड कर दी? सरकारी नौकरी के फॉर्म में ये गलती पड़ सकती है भारी!

फोटो धुंधली होने की 3 गलतियाँ जो आप अनजाने में करते हैं

मैंने अपने csc सेंटर पर देखा है कि 90% छात्र ये तीन गलतियाँ करते हैं जिसकी वजह से उनकी HD फोटो भी फॉर्म में जाकर धुंधली हो जाती है।

See also  Selfie अपलोड कर दी? सरकारी नौकरी के फॉर्म में ये गलती पड़ सकती है भारी!

WhatsApp 

छात्र अक्सर स्टूडियो में फोटो खिंचवाते हैं और फोटोग्राफर से कहते हैं, भैया, WhatsApp कर दो।”

  • तकनीकी तथ्य: WhatsApp एक ‘Compression Algorithm’ का यूज़ करता है। यह आपकी 5 MB की शानदार फोटो को कुचलकर 100 KB का बना देता है। जब आप इसे फॉर्म में अपलोड करते हैं, तो क्वालिटी खत्म हो चुकी होती है।
  • सही तरीका: फोटो हमेशा Document Mode में या Email के जरिए लें।

फोटो की फोटो खींचना

यह सबसे आम है। आपके पास हार्ड कॉपी फोटो है, आपने उसे टेबल पर रखा और मोबाइल से उसकी फोटो खींच ली।

  • इससे फोटो पर चमक (Glare) और अजीब सी धारियां (Lines) आ जाती हैं। कंप्यूटर इसे तुरंत पकड़ लेता है।
  • सही तरीका: ‘Google PhotoScan’ या ‘Microsoft Lens’ ऐप का इस्तेमाल करके स्कैन करें न कि सिर्फ फोटो खींचें।

गलत Resizing Tool

फॉर्म में लिखा होता है “Size: 20KB – 50KB” छात्र गूगल पर जाते हैं और किसी भी बेकार वेबसाइट से फोटो को छोटा कर देते हैं। वे वेबसाइट्स फोटो का साइज कम करने के लिए उसकी ‘Quality’ (Resolution) गिरा देती हैं।

  • सही तरीका: हमेशा ऐसे टूल का इस्तेमाल करें जो DPI (Dots Per Inch) को बरकरार रखे।

एडमिट कार्ड आ गया लेकिन फोटो धुंधली है 

मान लीजिए आपकी किस्मत अच्छी थी। आपका फॉर्म रिजेक्ट नहीं हुआ और एडमिट कार्ड आ गया। लेकिन… एडमिट कार्ड पर छपी फोटो बहुत गंदी/धुंधली है।

क्या आपको एग्जाम हॉल से भगा दिया जाएगा नहीं, अगर आप यह “Security Kit” साथ लेकर जाएं तो |

  1. ओरिजिनल फोटो (Original Photos): अपनी उसी फोटो (जो फॉर्म में लगाई थी) की कम से कम 2-3 साफ़ कॉपी अपनी जेब में रखें।
  2. Valid ID Proof: ओरिजिनल आधार कार्ड, पैन कार्ड या वोटर आईडी। इसमें आपकी फोटो साफ होनी चाहिए।

निष्कर्ष:

अगर अभी फॉर्म भरने जा रहे हो, तो ₹50 खर्च करके ढंग से स्कैन करवा लो। और अगर “form me photo blur upload ho gaya” है, तो आज ही स्टेटस चेक करो और करेक्शन विंडो का फायदा उठाओ।याद रखना, एक धुंधली फोटो आपके सुनहरे भविष्य को धुंधला नहीं करनी चाहिए।

छात्र और अधिक जानकारी के लिए अधिकारी वेबसाइट पर जाये 

UP Home Guard Form: पेमेंट के बाद रसीद नहीं खुली? Mobile में ‘Pop-up Blocked’ की ये सेटिंग 1 मिनट में बदलें!
Exam Center par Original ID भूल गए? क्या DigiLocker या फोटोकॉपी दिखाकर पेपर दे सकते हैं?
Govt Job Form के लिए Photo का सही Size, DPI और Background क्या होना चाहिए?
Beauty Filter लगाया था? अब AI स्कैनर चेहरा नहीं पहचान रहा! (Real Case Study)
Mobile से फॉर्म भरते समय ‘Pop-up Blocked’ एरर आ रहा है? Chrome की ये सेटिंग 1 मिनट में बदलें।
Share This Article
Facebook Email Copy Link Print
ByNandani Baghel
Nandani Baghel एक Govt Job Blogger हैं, जिन्हें 3 साल का अनुभव है। वे भर्ती प्रक्रियाओं, दस्तावेज़ और तैयारी गाइड पर व्यावहारिक और आसानी से समझ आने वाले लेख लिखती हैं, जो छात्रों के लिए बेहद उपयोगी होते हैं।
Previous Article 3 Saal Purana Caste Certificate 3 साल पुराना जाति प्रमाण पत्र चलेगा या नहीं? Form भरने से पहले यह ज़रूर चेक कर लो!
Next Article Income Certificate स्कॉलरशिप के लिए आय प्रमाण पत्र (Income Certificate) में कितनी आय लिखवाएं? (रिजेक्ट होने से बचाएं)
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3KFollowersLike
69.1KFollowersFollow
11.6KFollowersPin
56.4KFollowersFollow
136KSubscribersSubscribe
4.4KFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

E-Shram Card Registration 2026
E-Shram Card Registration 2026: ज़रूरी Documents और मिलने वाले जबरदस्त फायदे
Documents & Portal Help
February 4, 2026
Aadhar card mobile Number link
Aadhar card mobile Number link न होने के नुकसान: क्या आप भी इन समस्याओं से जूझ रहे हैं?
Documents & Portal Help
February 2, 2026
Cheque Bounce Application to Bank Manager
Cheque Bounce Application to Bank Manager: चेक बाउंस होने पर क्या करें?
Documents & Portal Help
January 10, 2026
Minor to Major Account Conversion Application: 18 साल होने पर बैंक खाता अपडेट करने की पूरी गाइड
Documents & Portal Help
January 9, 2026
//

We influence 20 million users and is the number one business and technology news network on the planet

Quick Link

  • Home
  • Documents & Portal Help
  • Form Filling & Exam Rules

Important Links

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
© rumnnlg.com. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?