Rumnnlg

  • Home
  • Documents & Portal Help
  • Form Filling & Exam Rules
Reading: Aadhaar फोटो और असली चेहरा अलग है? Exam Center पर जाने से पहले ये जान लें!
Share
Font ResizerAa
RumnnlgRumnnlg
Font ResizerAa
  • Home
  • Documents & Portal Help
  • Form Filling & Exam Rules
Search
  • Home
  • Documents & Portal Help
  • Form Filling & Exam Rules
Follow US
© rumnnlg.com. All Rights Reserved.
Rumnnlg > Job > Aadhaar फोटो और असली चेहरा अलग है? Exam Center पर जाने से पहले ये जान लें!
Job

Aadhaar फोटो और असली चेहरा अलग है? Exam Center पर जाने से पहले ये जान लें!

Nandani Baghel
Last updated: December 15, 2025 11:09 am
Nandani Baghel
Published: December 15, 2025
Share
exam center par photo match nahi hua to kya hoga:

exam center par photo match nahi hua to kya hoga:छात्र साल भर मेहनत करते हैं रातों की नींद हराम करके पढ़ाई करते हैं जब  गेट पर खड़ा पुलिसकर्मी या गार्ड आपका आधार कार्ड मांगता है। वह आधार कार्ड पर बनी फोटो देखता है जिसमें एक 10 साल का गोल-मटोल बच्चा है जब  वह आपके चेहरे को देखता हैजिस पर दाढ़ी है और आप 22 साल के युवा लग रहे हैं।

में नंदनी 6 साल से csc सेंटर सभाल रही हु जिसमे मैंने अपने सेंटर पर ऐसे सैकड़ों छात्र देखे हैं जो परीक्षा से एक दिन पहले मेरे पास रोते हुए आते हैं दीदी  मेरा आधार कार्ड बचपन का है, क्या मुझे एग्जाम देने देंगे |

Join WhatsApp Join Now
Join Telegram Join Now

Points

Toggle
  • मेरा अनुभव 
  • समस्या 
  • परीक्षा केंद्र पर फोटो मैच नहीं हुआ तो क्या होगा
    • मैनुअल वेरिफिकेशन (The Gatekeeper)
    • बायोमेट्रिक मशीन (The Saviour)
    • अगर बायोमेट्रिक भी फेल हो जाए? (The Undertaking)
  • आधार कार्ड फोटो मिसमैच समस्या का समाधान 
    • सेकेंडरी आईडी प्रूफ (Plan B)
    • एक्स्ट्रा पासपोर्ट फोटो (Plan C)
    • राजपत्रित अधिकारी का सत्यापन (The Ultimate Pro Tip)
  • क्या Undertaking Form भरने से रिजल्ट रुकता है?
  • परीक्षा के बाद क्या करें?
  • निष्कर्ष:

मेरा अनुभव 

मैं आपको पिछले महीने की एक घटना बताता हूँ UP Police कांस्टेबल की भर्ती परीक्षा थी रोहन नाम का एक लड़का मेरे पास एडमिट कार्ड निकलवाने आया उसने मुझे अपना आधार नंबर दिया।

जब मैंने उसका आधार कार्ड डाउनलोड किया तो मेंने  आधार कार्ड पर जो फोटो थी वह तब की थी जब रोहन शायद 5वीं क्लास में पढ़ता होगा और मेरे सामने जो रोहन खड़ा था उसकी घनी मूंछें और दाढ़ी थी।

मैंने उससे पूछा भाई, तुमने अपडेट क्यों नहीं करवाया उसने कहा दीदी कभी ज़रूरत ही नहीं पड़ी बैंक वगैरह में तो अंगूठा लगाकर काम चल जाता था यही सबसे बड़ी गलती है। बैंक में ‘बायोमेट्रिक’ (अंगूठा) चलता है, लेकिन एग्जाम सेंटर के गेट पर सबसे पहले  विजुअल चेक (चेहरा मिलाना) होता है। 

See also  क्या घर/प्लॉट होने पर EWS Certificate Ke Niyam के अनुसार सर्टिफिकेट बनेगा? जानें General Category Rules

Related Article :धुंधली फोटो (Blur) देखते ही कंप्यूटर कर देगा Form Reject! अपलोड से पहले ये चेक करें

समस्या 

  1. 5 वर्ष की आयु में: बायोमेट्रिक अपडेट अनिवार्य।
  2. 15 वर्ष की आयु में: बायोमेट्रिक अपडेट अनिवार्य।

15 से 25 साल की उम्र ऐसी होती है जब इंसान के चेहरे में सबसे ज्यादा बदलाव आते हैंलड़के दाढ़ी रखने लगते हैं, लड़कियों के चेहरे का आकार बदलता है।

अगर आपकी उम्र 23 साल है और आपके आधार पर फोटो 12 साल की उम्र वाली है तो कंप्यूटर तो दूर इंसान भी धोखा खा जाएगा।

परीक्षा केंद्र पर फोटो मैच नहीं हुआ तो क्या होगा

अब आते हैं आपके सबसे बड़े सवाल पर मान लीजिए आप सेंटर पर पहुँच गए और आपकी फोटो मैच नहीं हो रही। क्या आपको भगा दिया जाएगा जवाब है नहीं

मैनुअल वेरिफिकेशन (The Gatekeeper)

सबसे पहले गेट पर पुलिसकर्मी या गार्ड आपकी आईडी चेक करता है।

  • अगर फोटो बहुत पुरानी है, तो वह आपसे नाम, पिता का नाम और जन्मतिथि पूछेगा।
  • अगर उसे शक होता है, तो वह आपको साइड में खड़ा कर देगा और कहेगा “कोई और आईडी दिखाओ।”
  • डरने की बात: यहाँ समय बर्बाद होता है और आपका कॉन्फिडेंस गिरता है।

बायोमेट्रिक मशीन (The Saviour)

आजकल लगभग हर सरकारी परीक्षा (SSC, Railway, Banking, UPSC) में अंदर जाने के बाद बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन होता है।

  • यहाँ आपकी फोटो मायने नहीं रखती।
  • मशीन आपकी आँखों की पुतलियों (Iris Scan) या अंगूठे (Fingerprint) को स्कैन करती है।
  • आधार का डेटाबेस सेंट्रल सर्वर से जुड़ा होता है। भले ही आपकी फोटो बचपन की हो, लेकिन आपकी आँखों का रेटिना कभी नहीं बदलता।
  • जैसे ही मशीन बोलेगी “Verified”, आपको एग्जाम में बैठने दिया जाएगा।
See also  Exam Form में Signature Upload करते समय Students की 10 सबसे बड़ी गलतियाँ

अगर बायोमेट्रिक भी फेल हो जाए? (The Undertaking)

कभी-कभी पसीने, मेहंदी या तकनीकी खराबी के कारण बायोमेट्रिक मैच नहीं होता तब क्या होगा यहाँ आता है 

सेंटर सुपरिंटेंडेंट आपसे एक फॉर्म भरवाएगा।

  • इसमें लिखा होता है: “मैं घोषणा करता हूँ कि मैं ही वह व्यक्ति हूँ जिसका नाम एडमिट कार्ड पर है। अगर भविष्य में यह गलत पाया गया, तो मेरे खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा सकती है।”
  • आपकी लाइव फोटो वेबकैम से खींची जाएगी और फॉर्म सबमिट कर लिया जाएगा।

आपको एग्जाम देने से रोका नहीं जाएगा, लेकिन आपको मानसिक तनाव (Stress) बहुत झेलना पड़ सकता है।

Related Article :1:1 या 4:3? गलत साइज़ की फोटो से Admit Card रुक सकता है, सही Ratio जानें।

आधार कार्ड फोटो मिसमैच समस्या का समाधान 

अगर आपकी परीक्षा कल या परसों है, तो अब आधार अपडेट करवाने का समय नहीं है। (आधार अपडेट होने में 15 से 90 दिन लगते हैं)।

सेकेंडरी आईडी प्रूफ (Plan B)

सिर्फ आधार कार्ड के भरोसे न रहें अपने साथ एक ऐसी आईडी रखें जिसमें आपकी हाल ही की फोटो हो।

  • सबसे अच्छा विकल्प: पैन कार्ड (PAN Card)  क्योंकि इसमें अक्सर हम फोटो अपडेट करवाते रहते हैं।
  • अन्य विकल्प: ड्राइविंग लाइसेंस, वोटर आईडी कार्ड, या 12वीं की मार्कशीट/एडमिट कार्ड (अगर उस पर फोटो साफ है)।
  • नोट: कॉलेज की आईडी या लाइब्रेरी कार्ड सरकारी एग्जाम में मान्य नहीं होते।

एक्स्ट्रा पासपोर्ट फोटो (Plan C)

अपने साथ वही 2-3 पासपोर्ट साइज फोटो लेकर जाएं जो आपने एडमिट कार्ड में लगाई थी।

  • अगर गार्ड को शक होता है, तो वह आपकी लाइव फोटो को आपके हाथ में पकड़ी फोटो से मिला लेगा। यह विश्वास दिलाने में मदद करता है।
See also  Email ID का पासवर्ड भूल गए? Admit Card डाउनलोड करने के लिए Email रिकवर करने का आसान तरीका।

राजपत्रित अधिकारी का सत्यापन (The Ultimate Pro Tip)

अगर आपकी फोटो बहुत ही ज्यादा अलग है

  1. उस फोटो के नीचे अपनी डिटेल्स (नाम, रोल नंबर, आधार नंबर) लिखें।
  2. किसी सरकारी डॉक्टर, सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल या तहसीलदार (Gazetted Officer) के पास जाएं।
  3. उनसे फोटो पर मुहर (Stamp) और साइन करवाएं और लिखवाएं: 

क्या Undertaking Form भरने से रिजल्ट रुकता है?

छात्र अक्सर मुझसे पूछते हैं दीदी मुझसे अंडरटेकिंग भरवाया गया था, क्या मेरी नौकरी खतरे में है बिल्कुल नहीं। अंडरटेकिंग सिर्फ एक रिकॉर्ड है। जब आपका फाइनल सेलेक्शन होगा और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (DV) होगा, तब आपको अपनी पहचान दोबारा साबित करनी होगी। उस समय तक आप अपना आधार अपडेट करवा लें। 

परीक्षा के बाद क्या करें?

जैसे ही आपकी परीक्षा खत्म हो अगले दिन किसी नजदीकी आधार सेंटर या CSC पर जाएं।

Biometric Update Process:

  1. आधार सेंटर पर जाकर कहें कि आपको “Biometric Update” करवाना है ( फोटो नहीं)।
  2. इसमें आपके 10 उंगलियों के निशान  दोनों आँखों का स्कैन और चेहरे की फोटो नई ली जाएगी।
  3. फीस: ₹100 (सरकारी शुल्क)।
  4. समय: 7 से 90 दिन।

परीक्षा से 4-5 दिन पहले आधार अपडेट कराने की गलती कभी न करें क्यों  क्योंकि जब आप अपडेट करने डालते हैं, तो पुराना डेटा कभी-कभी In Process’ दिखने लगता है अगर एग्जाम सेंटर पर वेरिफिकेशन के दौरान सर्वर ने ‘Data Mismatch’ या ‘Process Pending’ दिखा दिया, तो आप बड़ी मुसीबत में पड़ सकते हैं।

निष्कर्ष:

मेरा कहना है की  आपका चेहरा आपकी पहचान है अगर वह बदल गया है तो आईडी भी बदलवाओ  लेकिन अगर एग्जाम सिर पर है, तो डरो मत।

  • अपनी जेब में PAN Card डालो।
  • साथ में 2 एक्स्ट्रा फोटो रखो।
  • और अगर कोई रोके, तो आत्मविश्वास से कहो “साहब, बायोमेट्रिक चेक कर लो, आँखें तो वही हैं!”

छात्र और अधिक जानकारी के लिए अधिकारी वेबसाइट पर जाये

White या Blue? कौन सा बैकग्राउंड है 100% Safe? (ज्यादातर छात्र यही गलती करते हैं)
Mehndi on Hands: लड़कियों ध्यान दें! क्या हाथों में मेहंदी लगी होने से Exam Center पर बायोमेट्रिक फेल होगा?
क्या घर/प्लॉट होने पर EWS Certificate Ke Niyam के अनुसार सर्टिफिकेट बनेगा? जानें General Category Rules
Pan Card में पिता का नाम गलत है? घर बैठे फ़ोन से सुधारने का तरीका।
3 साल पुराना जाति प्रमाण पत्र चलेगा या नहीं? Form भरने से पहले यह ज़रूर चेक कर लो!
Share This Article
Facebook Email Copy Link Print
ByNandani Baghel
Nandani Baghel एक Govt Job Blogger हैं, जिन्हें 3 साल का अनुभव है। वे भर्ती प्रक्रियाओं, दस्तावेज़ और तैयारी गाइड पर व्यावहारिक और आसानी से समझ आने वाले लेख लिखती हैं, जो छात्रों के लिए बेहद उपयोगी होते हैं।
Previous Article DigiLocker Marksheet Valid Hai Ya Nahi  क्या Document Verification (DV) में DigiLocker Marksheet Valid Hai Ya Nahi? (जानें Official Rule)
Next Article govt job photo background white or blue0 White या Blue? कौन सा बैकग्राउंड है 100% Safe? (ज्यादातर छात्र यही गलती करते हैं)
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3KFollowersLike
69.1KFollowersFollow
11.6KFollowersPin
56.4KFollowersFollow
136KSubscribersSubscribe
4.4KFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

E-Shram Card Registration 2026
E-Shram Card Registration 2026: ज़रूरी Documents और मिलने वाले जबरदस्त फायदे
Documents & Portal Help
February 4, 2026
Aadhar card mobile Number link
Aadhar card mobile Number link न होने के नुकसान: क्या आप भी इन समस्याओं से जूझ रहे हैं?
Documents & Portal Help
February 2, 2026
Cheque Bounce Application to Bank Manager
Cheque Bounce Application to Bank Manager: चेक बाउंस होने पर क्या करें?
Documents & Portal Help
January 10, 2026
Minor to Major Account Conversion Application: 18 साल होने पर बैंक खाता अपडेट करने की पूरी गाइड
Documents & Portal Help
January 9, 2026
//

We influence 20 million users and is the number one business and technology news network on the planet

Quick Link

  • Home
  • Documents & Portal Help
  • Form Filling & Exam Rules

Important Links

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
© rumnnlg.com. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?