RBI Grade B Admit Card 2025 जारी: यहाँ से करें डाउनलोड, जानें पूरी प्रक्रिया

भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) ने Grade B Phase-1 परीक्षा 2025 के लिए Admit Card (हॉल टिकट) 18 अक्टूबर और 19 अक्टूबर को होने वाली परीक्षा हेतु 12 अक्टूबर को https://rbi.org.in/ पर जारी कर दिया गया है। जिन उम्मीदवारों ने अपना रजिस्ट्रेशन सफलता पूर्वक परीक्षा के लिए किया था वे अब अपना Admit Card आधिकारिक वेबसाइट opportunities.rbi.org.in से डाउनलोड कर सकते हैं। यह परीक्षा देश की सबसे प्रतिष्ठित बैंकिंग परीक्षाओं में से एक है, जिसमें हर साल लाखों अभ्यर्थी भाग लेते हैं।

rbi grade b admit card

RBI Grade B Admit Card 2025 डाउनलोड करने की प्रक्रिया

  1. RBI की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं – opportunities.rbi.org.in
  2. “Current Vacancies” पर क्लिक करें और फिर “Call Letters” सेक्शन खोलें
  3. “RBI Grade B Phase-1 Admit Card 2025” लिंक पर क्लिक करें
  4. Registration Number और Password / Date of Birth भरें
  5. Captcha कोड डालें और “Submit” करें
  6. आपका Admit Card स्क्रीन पर दिखेगा – इसे डाउनलोड कर लें और प्रिंट निकालें

सीधा डाउनलोड लिंक: RBI Grade B Admit Card 2025

RBI Grade B 2025 की महत्वपूर्ण तिथियाँ

इवेंटतिथि
नोटिफिकेशन जारी10 सितंबर 2025
आवेदन की अंतिम तिथि30 सितंबर 2025
Admit Card जारी10 अक्टूबर 2025
Phase-1 परीक्षा (General)18 अक्टूबर 2025
Phase-1 परीक्षा (DEPR/DSIM)19 अक्टूबर 2025

(तिथियाँ विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स जैसे Times of India, BankersAdda, ZeeNews के अनुसार हैं। आधिकारिक वेबसाइट पर पुष्टि करें।)


Exam वाले दिन जरुरी दस्तावेज

  • Admit Card के बिना परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं मिलेगा।
  • हॉल टिकट पर नाम, जन्म तिथि, परीक्षा केंद्र को ध्यान से जांचें।
  • एक वैध फोटो पहचान पत्र (Aadhaar, PAN, Driving License आदि) साथ रखें।
  • परीक्षा केंद्र में मोबाइल, ईयरफोन, कैलकुलेटर या किताबें लाना मना है।
  • Admit Card की कम से कम दो प्रिंट कॉपी साथ रखें।
  • रिपोर्टिंग समय से 30 मिनट पहले परीक्षा केंद्र पहुँचे।

आरबीआई ग्रेड बी परीक्षा तिथि और शिफ्ट समय

उम्मीदवारों को परीक्षा का समय RBI ग्रेड B एडमिट कार्ड 2025 पर दिया गया है। RBI की परीक्षा 18 और 19 अक्टूबर 2025 को एक ही शिफ्ट में आयोजित की जाएगी, जिसमें स्टूडेंट्स को प्रत्येक पाली में 2 घंटे मिलेंगे। उम्मीदवारों को परीक्षा शुरू होने से कम से कम 1 घंटा पहले अपने परीक्षा केंद्र पर रिपोर्ट करना होगा।

  • रिपोर्टिंग समय: दोपहर 1 बजे
  • गेट बंद होने का समय: दोपहर 1:45 बजे
  • परीक्षा समय: दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक

तैयारी के लिए सुझाव

  • RBI Grade B Phase-1 में Reasoning, English, Quantitative Aptitude और General Awareness विषय शामिल हैं।
  • पिछले वर्ष के प्रश्नपत्रों और मॉक टेस्ट का अभ्यास करें।
  • समय प्रबंधन (Time Management) का ध्यान रखें।
  • परीक्षा से एक दिन पहले Admit Card और सभी दस्तावेज तैयार रखें।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)

Q1. RBI Grade B Admit Card 2025 कैसे डाउनलोड करें?
A. opportunities.rbi.org.in पर जाकर लॉगिन करें और “Grade B Phase-1 Call Letter” लिंक से डाउनलोड करें।

Q2. Admit Card पर गलती हो तो क्या करें?
A. अगर कोई त्रुटि दिखे तो तुरंत RBI भर्ती विभाग या हेल्पलाइन से संपर्क करें।

Q3. क्या मोबाइल में दिखाया गया Admit Card मान्य है?
A. नहीं, केवल प्रिंटेड हॉल टिकट स्वीकार किया जाएगा।

Q4. क्या Admit Card परीक्षा केंद्र पर जमा करना होता है?
A. नहीं, केवल दिखाना होता है — परीक्षा खत्म होने के बाद आपको वापस मिल जाता है।

Q5. RBI Grade B परीक्षा कब है?
A. Phase-1 परीक्षा 18 और 19 अक्टूबर 2025 को आयोजित की जाएगी।


निष्कर्ष

RBI Grade B Admit Card 2025 अब जारी हो चुका है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे जल्द से जल्द इसे डाउनलोड करें और सभी विवरणों की जांच करें। यह परीक्षा भारतीय रिज़र्व बैंक में अधिकारी बनने का सुनहरा अवसर है, इसलिए तैयारी में कोई कमी न रखें और परीक्षा के दिन सभी दिशा-निर्देशों का पालन करें।

ऑफिशियल वेबसाइट लिंक: https://opportunities.rbi.org.in/scripts/CallLetters.aspx

Leave a Comment