Rumnnlg

  • Home
  • AI Se App Banao
  • AI App — Agle Steps Aur Fixes
Reading: Replit AI Prompt से HTML Tractor Game बनाते वक्त होने वाली 7 गलतियाँ
Share
Font ResizerAa
RumnnlgRumnnlg
Font ResizerAa
  • Home
  • AI Se App Banao
  • AI App — Agle Steps Aur Fixes
Search
  • Home
  • AI Se App Banao
  • AI App — Agle Steps Aur Fixes
Follow US
© rumnnlg.com. All Rights Reserved.
Rumnnlg > AI Se App Banao > Replit AI Prompt से HTML Tractor Game बनाते वक्त होने वाली 7 गलतियाँ
AI Se App BanaoAI App — Agle Steps Aur Fixes

Replit AI Prompt से HTML Tractor Game बनाते वक्त होने वाली 7 गलतियाँ

Lalit
Last updated: May 25, 2026 7:08 pm
Lalit
Published: May 25, 2026
Share
Replit AI Prompt से HTML Tractor Game बनाते वक्त होने वाली 7 गलतियाँ

मैंने Replit AI से prompt की help से HTML, CSS और JS based एक Tractor Game बनाने की कोशिश की जिसमें Replit AI को prompt के जरिये अपनी requirements के according prompt दिया | जिसके बाद screen पर एक broken tractor था जो खेत की जगह हवा में उड़ रहा था। Physics engine ने कुछ ऐसा कर दिया था कि gravity ही गायब हो गई। Prompt दिया था “make a tractor farming game,” AI ने बना तो दिया | लेकिन जो AI ने Output दिया वो game कम, fever dream ज़्यादा था।

Replit AI एक सच में काम का tool है, लेकिन जब लोग पहली बार इससे game बनाने की कोशिश करते हैं तब खासकर tractor या farming type games में तो कुछ खास गलतियाँ बार-बार होती हैं। Game crash होता है, controls काम नहीं करते, screen खाली आती है, या AI ऐसा code बना देता है जो चलता ही नहीं।

इस article में वो 7 गलतियाँ हैं जो Replit AI से tractor game (HTML, CSS, JS) बनाते वक्त होती हैं |

Points

Toggle
  • Mistake 1: पहला Prompt बहुत Vague देना
  • Mistake 2: Physics और Movement को एक साथ बनवाना
  • Mistake 3: Error देखते ही बिना सोचे AI को दे देना
  • Mistake 4: Game Loop को नज़र अंदाज़ करना
  • Mistake 5: सारे Features एक साथ माँगना
  • Mistake 6: हर बार “Run” न दबाना
  • Mistake 7: Mobile पर Testing आखिर तक टालना
    • आम दिक्कतें और फटाफट हल
  • FAQ
    • Replit AI मुफ्त है या पैसे लगते हैं?
    • Coding बिल्कुल नहीं आती तो भी game बन सकता है?
    • Game बना लिया लेकिन save कैसे होगा?
    • JavaScript की जगह Python में tractor game बन सकता है Replit पर?
    • AI बार-बार गलत code दे रहा है — क्या करें?
    • Conclusion
        • Lalit

Mistake 1: पहला Prompt बहुत Vague देना

मैंने AI को केवल prompt दिया, “Make a tractor game”. यह सुनने में आसान लगता है, लेकिन Replit AI के लिए यह एक incomplete प्रोम्प्ट है। AI को नहीं पता तुम 2D चाहते हो या 3D, top-down view चाहते हो या side-scroll, JavaScript चाहते हो या Python। तो AI खुद से एक बेसिक का सा आउटपुट देता है, जोकि मेरी expectation से मेल नहीं खा रहा था।

Problem तब होती है जब prompt vague होता है, AI अक्सर एक बहुत basic HTML canvas बना देता है जिसमें एक rectangle होता है जिसे वो “tractor” कहता है। Controls नहीं होते, कोई Task नहीं होता, game loop अधूरी होती है। यह technically game नहीं है बल्कि चलता हुआ box लगते है।

Fix: पहला prompt इस तरह दो:

“Create a 2D top-down tractor farming game using JavaScript and HTML5 Canvas. The tractor should move with arrow keys. The field should have unplowed (brown) and plowed (dark) sections. Player wins when entire field is plowed. Add a simple score counter showing percentage plowed.”

Replit AI का vague prompt output जिसमें tractor एक simple rectangle है

जितना clear prompt, उतना बेहतर code। Replit AI को direction चाहिए — creativity नहीं |

पहले समझो यह काम क्यों करता है: AI एक language model है जो probability के हिसाब से अगला token चुनता है। Vague input पर वो एक “average” game बनाता है — जो यूजर की exaptation से मेल नहीं खाता। Clear direction देने से AI के पास कम choices बचती हैं, और जो Output मिलता है वो तुम्हारी उम्मीद के करीब होता है।

लोग अक्सर मान लेते हैं कि AI context खुद समझ लेगा। लेकिन AI तभी सही output देता है जब instructions साफ हों। आपने जो नहीं बताया, AI उसे अपनी तरफ से assume कर लेता है।

Mistake 2: Physics और Movement को एक साथ बनवाना

जब मैंने Replit AI को सारे features एक ही prompt में add कर दिए — जैसे physics, collision detection, terrain और smooth movement। जिसके बाद AI भी सब कुछ एक साथ सारे फीचर गेम में implement करने की कोशिश करता है, लेकिन सारे फीचर (code) आपस में ही conflict करने लगे जिसका Result यह हुआ कि tractor कभी हिलता ही नहीं, और कभी अचानक rocket की तरह उड़कर screen (Canvas) से बाहर चला जाता था |

ऐसा इसलिए होता है कि जब AI एक साथ बहुत सारे आपस में जुड़े हुए systems बनाता है, तो variable के नाम और function calls में गड़बड़ आ जाती है। velocity एक जगह बनती है, दूसरी जगह speed से बदल जाती है — और game में बहुत सारे bugs आ जाते है। खुद testing में यह देखा — tractor हिला ही नहीं, console में कोई error भी नहीं आई। इस तरह के बग को साइलेंट Bug कहते है |

Specific prompt देने के बाद Replit AI का proper tractor game output

Fix: एक बार में एक ही चीज़ बनाओ:

step 1 — पहले सिर्फ movement माँगो: “Add arrow key controls so tractor moves in 4 directions at 3px per frame.”

step 2 — Movement ठीक हो तो boundary collision जोड़ो: “Add boundary detection so tractor cannot go outside canvas edges.”

step 3 — उसके बाद terrain: “When tractor moves over brown cells, change them to dark green.”

हर छोटे change के बाद game को run करके check करो। अगर कुछ गलत होता है, तो तुरंत पता चल जाता है कि problem कहाँ हुई है — नहीं तो बाद में पूरा code ध्यान से देखना पड़ता है।

यह तरीका काम क्यों करता है: Software बनाने में इसे “incremental development” कहते हैं। जब एक काम करती हुई चीज़ पर एक-एक feature जोड़ते हो, तो हर नया bug अलग होता है। AI-generated code में यह और भी ज़रूरी है क्योंकि AI को पुराना context याद नहीं रहता है जब तक तुम खुद से ना बताओ।

एक बात याद रखो: यह तरीका थोड़ा समय लेता है। अगर तुम्हें एक घंटे में जल्दी से demo बनाना है, तो यह process slow लग सकती है — लेकिन जल्दबाज़ी में बनाया गया game अक्सर ठीक से काम भी नहीं करता।

Mistake 3: Error देखते ही बिना सोचे AI को दे देना

जब मैंने Chrome Browser के Developer Tool के Console में error को देखा — Uncaught TypeError: Cannot read property 'x' of undefined — और मैंने पूरी error AI को copy-paste दी: और बोला “Fix this error.” जिसके बाद AI ने code fixकिया और error भी दिखना बन्द हो गई, लेकिन अब एक और समस्या आ गई, की अब tractor screen पर दिखता ही नहीं।

यह problem काफी बार होती है। AI एक block of code को ठीक तो कर देता है, लेकिन उसी process में दूसरे block में नई दिक्कत पैदा हो जाती है। कई बार तुम्हें पता भी नहीं चलता कि असली issue क्या था, क्योंकि error को समझने की बजाय सीधे AI का fix इस्तेमाल कर लिया जाता है।

Chrome console में JavaScript TypeError error का screenshot

Fix: मेरा सुझाव है की, Error को खुद पहले 30 सेकंड दो। Cannot read property 'x' of undefined का मतलब है — code किसी ऐसी चीज़ का .x पढ़ने की कोशिश कर रहा है जो है ही नहीं। AI को यह बताओ:

“I’m getting this error: [error]. It seems the tractor object is not defined when the draw function runs. Can you check if the tractor initialization happens before the game loop starts?”

जब तुम खुद साफ बताओगे कि problem कहाँ है, तब AI सीधे उसी code block पर काम करेगा — बिना बाकी code को बेवजह बदले।

Error messages एक भाषा हैं — और इस भाषा के कुछ आम patterns समझ लो तो ज़्यादातर errors खुद पकड़ सकते हो। undefined = वो चीज़ है ही नहीं, null = है लेकिन खाली है, is not a function = जो चला रहे हो वो function नहीं है। इनकी पूरी जानकारी MDN JavaScript Errors Reference पर मिलेगी। एक बार समझ लो, debugging काफी तेज़ हो जाएगी।

आम गलती यही होती है कि लोग सिर्फ “Just fix it” बोल देते हैं। तब AI कई बार जल्दी वाला temporary solution दे देता है, असली fix नहीं। Game कुछ देर तक सही चलता है, लेकिन जैसे ही नया feature जोड़ते हो, कोई दूसरी problem फिर सामने आ जाती है।

Mistake 4: Game Loop को नज़र अंदाज़ करना

जब मुझे “game loop” का मतलब ही ठीक से समझ नहीं था। तब AI ने भी code तो बना दिया, लेकिन यह नहीं बताया कि game loop कैसे काम करती है। फिर मुझे बाद में पता चला कि यही हिस्सा पूरे game को लगातार update करता है। अगर यह सही से काम न करे, तो tractor आगे तो बढ़ता है लेकिन उसकी पुरानी image screen पर बनी रहती है। Result यह होता है कि screen पर एक ही tractor कई जगह दिखाई देने लगता है, और game अजीब सा लगने लगता है।

यह दिक्कत अक्सर तब आती है जब AI requestAnimationFrame की जगह setInterval इस्तेमाल कर देता है। setInterval browser की screen update speed के साथ सही से मेल नहीं खाता, जिसकी वजह से movement रुक-रुक कर दिखती है और game का animation smooth नहीं लगता।

Game loop गलत होने पर tractor के multiple ghost images screen पर दिखना

Fix: अगर game में animation की दिक्कत आ रही है, AI से साफ पूछो:

“Is the game using requestAnimationFrame for the game loop? If not, refactor it to use requestAnimationFrame for smooth animation.”

इससे क्या होगा: tractor की movement smooth लगेगी और screen पर पुरानी tractor images बार-बार दिखाई नहीं देंगी।

क्यों फर्क पड़ता है: requestAnimationFrame browser को बताता है “जब अगली बार screen refresh होने वाली हो, तभी यह चलाओ।” ज़्यादातर monitors 60Hz या उससे ज़्यादा पर refresh होते हैं — 60Hz पर यह हर 16.67ms होता है। setInterval(fn, 16) करीब तो है, लेकिन JavaScript का event loop और browser की rendering pipeline अलग-अलग चीज़ें हैं। जब दोनों का तालमेल नहीं बैठता तो frames छूट जाती हैं — जो तुम्हें “jerky” movement के रूप में दिखती है।

यह step अक्सर लोग छोड़ देते हैं, क्योंकि game चल तो रहा होता है — बस smooth तरीके से नहीं। कई लोगों को यह छोटी problem लगती है, लेकिन असल में यही चीज़ पूरे game की foundation होती है।

Mistake 5: सारे Features एक साथ माँगना

मैंने शुरुआत में यही गलती की थी कि Tractor Farming Game के लिए एक ही prompt में score, timer, lives, sound effects, multiple levels और start screen जैसे कई features जोड़ने की कोशिश कर दी। नतीजा यह हुआ कि AI ने सब कुछ एक साथ तो बना दिया, लेकिन ज्यादातर features अधूरे थे या ठीक से काम ही नहीं कर रहे थे।

कई User के साथ यही problem होती है। वे एक ही बार में बहुत सारे features जोड़ने की कोशिश करते हैं, और AI भी सब कुछ बना देता है — लेकिन कोई भी feature पूरी तरह सही काम नहीं करता। कहीं score update नहीं होता, कहीं timer गलत चलता है, और कई बार sound भी play नहीं होती। नतीजा यह होता है कि एक simple working game की जगह कई अधूरी problems एक साथ सामने आ जाती हैं।

Specific prompt देने के बाद Replit AI का proper tractor game output

Fix: शुरुआत में सिर्फ game की सबसे ज़रूरी चीज़ों पर ध्यान दो, बाकी features बाद में जोड़ो।

पहले यह बनाओ:

  • Tractor movement
  • खेत जोतने वाला main mechanic
  • Task complete होने वाला system

जब ये सही से काम करने लगें, तब आगे बढ़ो:

  • Score counter जोड़ो
  • उसके बाद timer लगाओ
  • और सबसे आखिर में sound effects, start screen और अलग-अलग levels जैसे extra features add करो।

Bad vs Good prompt का फर्क:

❌ ऐसा मत बोलो✅ ऐसा बोलो
“Add score, timer, lives, sound effects, multiple levels, and a start screen”“Add only a score counter that increases by 1 every time the tractor plows a new cell.”
“Make the game complete with all features”“The movement and plowing work. Now add a 60-second countdown timer that shows on screen.”
“Add everything a farming game should have”“Add a win screen that shows when 100% of field is plowed, with a ‘Play Again’ button.”

हर feature जोड़ने के बाद पूरा game एक बार खेलो। कुछ टूटा — पता है किसने तोड़ा।

एक बात: यह तरीका discipline माँगता है। जोश में लोग आगे कूदते हैं। लेकिन जो इस क्रम को मानते हैं उनका game सच में खेलने लायक बनता है — बाकियों का features की लंबी लिस्ट के साथ काम न करने वाला demo बनता है।

Mistake 6: हर बार “Run” न दबाना

शुरुआत में मैं भी यही गलती करता था। Replit AI से लगातार नए responses लेता रहता था, code बार-बार बदलता रहता था, और आखिर में एक बार game run करके देखता था। फिर समझ ही नहीं आता था कि आखिर problem कहाँ से शुरू हुई, क्योंकि इतने सारे changes के बाद पूरा game expected तरीके से नहीं चलता।

Replit AI का हर नया response code में कुछ न कुछ बदलाव कर देता है। कई बार AI ऐसे code को भी बदल देता है जो पहले से सही काम कर रहा होता है, क्योंकि उसे पूरे project का context हमेशा याद नहीं रहता। अगर हर prompt के बाद game को Run करके check नहीं किया जाए, तो छोटी-छोटी problems धीरे-धीरे बढ़ती जाती हैं। फिर जब आखिर में सिर्फ blank screen दिखाई देती है, तब यह पता लगाना मुश्किल हो जाता है कि issue आखिर किस change की वजह से शुरू हुआ था।

Fix: एक simple rule बना लो — हर AI response के बाद game को कम से कम एक बार Run करके ज़रूर check करो।

अगर game सही चल रहा है और जो feature चाहिए था वह ठीक से काम कर रहा है, तभी अगला prompt दो। लेकिन अगर किसी बदलाव के बाद movement सही काम करना बंद कर दे, तो तुरंत AI को साफ बताओ कि दिक्कत कहाँ आई है, जैसे:
“this broke the movement, revert the changes to the movement function.”

Replit में एक और काम की चीज़ है: बाईं तरफ file history देख सकते हो। कोई बदलाव बहुत कुछ तोड़ दे तो पुराने version पर जा सकते हो।

आम गलती यह होती है कि लोग Replit में सामान्य software की तरह “Undo” find करते हैं। लेकिन यहाँ Ctrl+Z हमेशा वैसे काम नहीं करता जैसे WordPad या दूसरे editors में करता है। इसलिए changes वापस लाने के लिए File History का इस्तेमाल करना बेहतर रहता है।

Replit में file history panel जहाँ से पुराने version पर जा सकते हैं

Mistake 7: Mobile पर Testing आखिर तक टालना

जब मैंने पहली बार अपना tractor game laptop पर test किया, तो सब कुछ सही लग रहा था — arrow keys भी smooth काम कर रही थीं और game भी ठीक चल रहा था। लेकिन जैसे ही वही game phone में Run करके देखा, controls ने काम करना बंद कर दिया। तब समझ आया कि mobile users के पास keyboard arrow keys होती ही नहीं, इसलिए game phone पर practically usable नहीं था।

ज्यादातर users मेरी तरह यही गलती करते हैं और उन्हें बाद में पता चलता है कि अगर game दूसरों के साथ share करना है, और वे मोबाइल पर खेलना चाहते, तो आपको mobile controls के बारे में शुरुआत से सोचना जरूरी होता है।

Chrome DevTools mobile view में tractor game के on-screen touch controls

Fix: जब basic game बन जाए, AI को ये features implement करने को बोलो:

“Add on-screen touch controls — four directional buttons (up, down, left, right) visible on mobile screens. Use CSS media query to show these only on screens smaller than 768px.”

Step 1 — यह prompt दो और Run करो।

Step 2 — Browser में F12 दबाओ, mobile view में जाओ — देखो buttons आ रहे हैं या नहीं।

Step 3 — Buttons tap करके movement जाँचो।

Note: Replit का preview link सीधे phone पर खोलो — browser DevTools का mobile emulation कभी-कभी touch को अलग तरह से पकड़ता है असली phone की तुलना में। दोस्तों को actually भेजना है तो असली phone पर test ज़्यादा भरोसेमंद है।

एक बात: On-screen buttons tractor games में थोड़े अजीब लगते हैं। अगर सच में शेयर करने लायक game बनाना है तो gyroscope-based tilt control बेहतर रहता है — लेकिन वो मुश्किल है, शुरुआत के लिए touch buttons काफी हैं।

आम दिक्कतें और फटाफट हल

ProblemReal ProblemInstant Solution
Screen खाली है, कुछ नहीं दिखताCanvas का width/height नहीं लगा या getContext('2d') नहीं हैAI से पूछो: “Add console.log to check if canvas is initialized correctly”
Arrow key दबाने पर Tractor नहीं हिलताkeydown event listener नहीं लगा या गलत key code हैAI से पूछो: “Add a keydown event listener and log which key is pressed”
Game एक बार चलता है फिर रुक जाता हैGame loop नहीं है या requestAnimationFrame call छूट गई“Is there a continuous game loop? Add one if missing”
Tractor screen के बाहर चला जाता हैBoundary check नहीं लगी“Add canvas boundary detection for tractor movement”
कुछ press करते ही पूरा page reload होता हैevent.preventDefault() नहीं है“Prevent default browser behavior for arrow keys in the keydown handler”

FAQ

Replit AI मुफ्त है या पैसे लगते हैं?

Replit का basic plan Free है, लेकिन इस फ्री प्लान में AI features सीमित मिलते हैं। आपको कम्पूपलीट AI coding assistant इस्तेमाल करने के लिए paid plan लेना पड़ सकता है। हालांकि simple tractor game मुफ्त plan में भी बनाया जा सकता है, बस prompts और instructions थोड़ा ज़्यादा खुद लिखने पड़ते हैं। Pricing समय के साथ बदल सकती है, इसलिए latest details official site पर check करना बेहतर रहता है।

Coding बिल्कुल नहीं आती तो भी game बन सकता है?

हाँ बन सकता है — लेकिन errors आएँगी तो ठीक करना मुश्किल होगा। इस article की गलती 3 ध्यान से पढ़ो। Error messages थोड़ा-बहुत समझना ज़रूरी है | एक काम का shortcut: जब भी error आए तब AI को यह template दो जैसे “Error: [error text]. My game is supposed to do [X]. What is most likely causing this?” — इस तरह बोलने से AI exact error को fix करता है |

Game बना लिया लेकिन save कैसे होगा?

Replit में project अपने आप save होता रहता है, इसलिए अलग से save button दबाने की जरूरत नहीं पड़ती। बस account बनाकर logged in रहो, फिर project cloud में automatically secure रहता है।

JavaScript की जगह Python में tractor game बन सकता है Replit पर?

हाँ बन सकता है जिसके लिए Pygame library इस्तेमाल होती है। लेकिन browser में डायरेक्ट नहीं चलेगा ये केवल Replit के अपने environment में चलेगा। अगर दोस्तों को browser link भेजना है तो JavaScript + HTML Canvas बेहतर रहेगा।

AI बार-बार गलत code दे रहा है — क्या करें?

नई conversation start करो और पुराना वोर्किंग फाइल वाला code वहाँ paste करो। जिसके बाद लिखो: “Here is my current working game code: [paste code]. Now add only this one feature: [feature].” New chat टैब से AI ज़्यादा सही काम करता है। यह इसलिए होता है क्योंकि लंबी conversation में AI hallucination करने लगता है, जिसकी वजह से AI उसी context पर output देता रहता है।

Conclusion

इनमें से कोई एक गलती अभी तुम्हारे project में है — पहचानो कौन सी। Replit खोलो, console tab देखो, कोई लाल error है तो गलती 3 से शुरू करो। Game चल रहा है लेकिन टूटा-टूटा लग रहा है तो गलती 4 देखो।

बहुत सारे Bug से भरे हुए game को ठीक करना, नए सिरे से बनाने से ज़्यादा सिखाता है।

यह article किसी भी tool या platform के साथ sponsored नहीं है। Replit एक third-party service है — इसके features और pricing किसी भी वक्त बदल सकते हैं।

Lalit
Website |  + postsBio ⮌
    This author does not have any more posts
Share This Article
Facebook Email Copy Link Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3KFollowersLike
69.1KFollowersFollow
11.6KFollowersPin
56.4KFollowersFollow
136KSubscribersSubscribe
4.4KFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

//

We influence 20 million users and is the number one business and technology news network on the planet

Quick Link

  • Home
  • AI Se App Banao
  • AI App — Agle Steps Aur Fixes

Important Links

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
© rumnnlg.com. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?